कार्यालय सम्पर्क सूत्र: 05224606998 मुख्य कार्यालय: 2146 – रानी बाग रेलवे रोड, नई दिल्ली – 110034 उत्तर प्रदेश कार्यालय: 5/1143 विराम खण्ड गोमती नगर, लखनऊ
Menu

हमारे बारे में

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल | स्थापना: 25 मार्च 2010

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल एक सशक्त, विश्वसनीय एवं राष्ट्रव्यापी संगठन है, जिसकी स्थापना 25 मार्च 2010 को व्यापारियों, उद्यमियों एवं उद्योग जगत के समग्र विकास और उनके हितों की रक्षा के उद्देश्य से की गई। यह संगठन देश के पटरी व्यापारियों से लेकर छोटे, मझले एवं बड़े उद्यमियों तक सभी को एक मंच पर जोड़कर उनके अधिकारों की सशक्त आवाज बनने का कार्य करता है।

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल देश का एक ऐसा अग्रणी संगठन है, जो केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं, बल्कि हर प्रदेश और हर जनपद में जमीनी स्तर पर संगठन का विस्तार करते हुए कार्य करता है। संगठन की विशेषता यह है कि यह राष्ट्रीय स्तर से लेकर स्थानीय स्तर तक एक मजबूत संरचना बनाकर निरंतर मॉनिटरिंग एवं समन्वय के माध्यम से व्यापारियों से सीधे जुड़कर उनकी समस्याओं का समाधान करता है।

यह मंडल विभिन्न क्षेत्रों के भीतर और बाहर मजबूत नेटवर्किंग एवं आपसी सहमति का मंच प्रदान करता है, जहाँ व्यापारी, उद्योगपति, नीति निर्माता एवं अंतर्राष्ट्रीय व्यापार समुदाय आपस में संवाद स्थापित कर सकें। संगठन भारतीय उद्योग जगत की आवाज बनकर कार्य करता है तथा निजी, सार्वजनिक एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित कर अपने सदस्यों के हितों को आगे बढ़ाता है।

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल देश के चार प्रमुख महानगरों—दिल्ली, मुंबई, कोलकाता एवं चेन्नई—के साथ-साथ सभी राज्यों में अपने संगठनात्मक विस्तार के माध्यम से एक व्यापक नेटवर्क तैयार कर चुका है। संगठन की राष्ट्रीय टीम विभिन्न राज्यों में प्रभारी नियुक्त कर निरंतर मॉनिटरिंग करती है और जमीनी स्तर पर व्यापारियों के साथ समन्वय स्थापित कर उनके विकास के लिए सक्रिय रूप से कार्य करती है।

हमारे प्रमुख उद्देश्य:
व्यापारियों के हितों की रक्षा एवं उनके अधिकारों की सशक्त आवाज बनना
व्यापारिक समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान करना
छोटे, मझले एवं बड़े उद्यमियों को एक मंच पर संगठित करना
मजबूत एवं प्रभावशाली व्यापारिक नेटवर्क का निर्माण करना
सरकार की योजनाओं एवं नीतियों की सटीक जानकारी व्यापारियों तक पहुँचाना
बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थानों से समन्वय स्थापित कर व्यापार को बढ़ावा देना
देश में मैन्युफैक्चरिंग एवं व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना
चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं अन्य व्यापारिक संगठनों के साथ मिलकर व्यापारियों को अधिकतम लाभ दिलाना
देश के आर्थिक विकास एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देना
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल का मूल विश्वास है कि जब व्यापारी संगठित, सशक्त और जागरूक होगा, तभी देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
हमारा मूल मंत्र: “एकता हमारी ताकत है, संगठन हमारी पहचान है, और सेवा हमारा धर्म है।”

राष्ट्रीयअध्यक्ष

about

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल

सेवा, सशक्त नेतृत्व एवं राष्ट्रव्यापी संगठन विस्तार का संकल्प,प्रिय सम्मानित व्यापारी साथियों,
सादर नमस्कार।

जैसा कि आप सभी सम्मानित व्यापारी बंधुओ के द्वारा संगठन की साधारण सभा द्वारा मुझे राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। यह मेरे लिए मात्र एक पद नहीं, बल्कि आप सभी के विश्वास, स्नेह और संगठन की अपेक्षाओं की एक अत्यंत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। मैं संगठन के सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं का हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन करती हूँ। आप सभी की मेहनत, निष्ठा और विश्वास ही इस संगठन की वास्तविक शक्ति और पहचान है। साथियों, समय की मांग है कि हम अब सीमित दायरे से आगे बढ़कर पूरे भारत में संगठन को मजबूती के साथ स्थापित करें। हमारा लक्ष्य है कि हर राज्य, हर जनपद और हर कार्यकर्ता तक संगठन की ऊर्जा और शक्ति पहुंचे।

मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहती हूँ—

  • मैं यहाँ किसी पद की इच्छा से नहीं, बल्कि सेवा, संघर्ष और संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ आई हूँ।
  • मेरे लिए संगठन सर्वोपरि है, और संगठन जो भी जिम्मेदारी देगा, उसे मैं पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा और परिणाम के साथ निभाने का संकल्प लेती हूँ।
  • हमारा उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार करना नहीं है, बल्कि एक ऐसा मजबूत, अनुशासित, सक्रिय और प्रभावशाली संगठन तैयार करना है, जो देश के व्यापारियों एवं उद्यमियों की सशक्त आवाज बन सके।
  • मैं आप सभी को विश्वास दिलाती हूँ—
  • हर कार्यकर्ता का सम्मान सुनिश्चित होगा,
  • हर परिश्रम का उचित मूल्यांकन होगा,
  • और हर आवाज को संगठन में उचित स्थान मिलेगा।

आइए, हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल को देश का एक सशक्त, विश्वसनीय और अग्रणी संगठन बनाएंगे।
एकता हमारी ताकत है, संगठन हमारी पहचान है, और सेवा हमारा धर्म है।
इसी विश्वास, ऊर्जा और समर्पण के साथ, आइए हम सब मिलकर एक नई दिशा, नई शक्ति और एक नया इतिहास रचें।


  धन्यवाद!
— सुश्री गीता गुप्ता
राष्ट्रीय अध्यक्ष
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं केंद्रीय कार्यालय प्रभारी

about

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल, आधिकारिक वक्तव्य |

सेवा, सशक्त नेतृत्व एवं राष्ट्रव्यापी संगठन विस्तार का संकल्प,प्रिय सम्मानित व्यापारी साथियों,
सादर नमस्कार।

भारत के व्यापारिक सशक्तिकरण की दिशा में एक निर्णायक कदम उठाते हुए, संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल देश में निवेश को प्रोत्साहित करने, व्यापारिक तंत्र को सुदृढ़ बनाने तथा व्यापारियों को एक सशक्त, संगठित एवं राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से निरंतर कार्यरत है।

यह संगठन आज भारत के अग्रणी राष्ट्रीय व्यापारिक संगठनों में अपनी सशक्त पहचान स्थापित कर रहा है। देश के प्रमुख राज्यों—दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, कर्नाटक एवं आंध्र प्रदेश—में कार्यालय स्थापित करते हुए तथा प्रत्येक जनपद में इकाइयों का गठन कर, संगठन को जमीनी स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक सुदृढ़ किया जा रहा है।

संगठन का मूल उद्देश्य छोटे, मझोले एवं बड़े सभी वर्ग के व्यापारियों को एकजुट करना, उनके अधिकारों की रक्षा करना, व्यापारिक समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना तथा एक सरल, पारदर्शी एवं विश्वासपूर्ण व्यापारिक वातावरण का निर्माण करना है।

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल केवल एक संगठन नहीं, बल्कि व्यापारियों की सशक्त आवाज, उनका विश्वास और उनके विकास का मजबूत आधार है, जो हर परिस्थिति में व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

हमारा संकल्प
“एकजुट, सक्रिय और सजग: व्यापार मंडल – व्यापारियों की सशक्त आवाज।”
हमारा लक्ष्य समस्याओं का समाधान विश्वास का आधार सुगम, पारदर्शी एवं सशक्त व्यापारिक वातावरण का निर्माण ।


  प्रेषक
  धन्यवाद!
— रानू सिंह
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं केंद्रीय कार्यालय प्रभारी
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल

राष्ट्रीय महासचिव

about

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल

प्राची पाण्डेय एक समर्पित, ईमानदार और समाजसेवी व्यक्तित्व हैं, जो एक सफल Insurance अभिकर्ता होने के साथ-साथ संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में न केवल आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने का कार्य किया है, बल्कि व्यापारियों के अधिकारों, हितों और उनके विकास के लिए भी निरंतर प्रयासरत हैं।

Insurance क्षेत्र में, प्राची पांडे का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके जीवन और भविष्य के लिए सुरक्षित बनाना है। वे अपने ग्राहकों को सही मार्गदर्शन देकर उन्हें बेहतर योजनाओं से जोड़ती हैं, जिससे उनका आर्थिक भविष्य मजबूत हो सके।

साथ ही, संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के माध्यम से वे व्यापारियों की समस्याओं को समझकर उनके समाधान हेतु कार्य करती हैं। संगठन के माध्यम से छोटे और मध्यम व्यापारियों को एक मजबूत मंच प्रदान किया जा रहा है, जिससे वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकें और संगठित होकर आगे बढ़ सकें।

व्यापारियों और देश के विकास पर मेरी राय—
मेरा मानना है कि किसी भी देश की आर्थिक रीढ़ उसके व्यापारी और उद्यमी होते हैं। जब व्यापारी सशक्त होंगे, तभी देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। छोटे और मध्यम व्यापारियों को सही अवसर, सहयोग और सुरक्षा मिलना अत्यंत आवश्यक है।

व्यापारियों को केवल अपने लाभ तक सीमित न रहकर समाज और राष्ट्र के विकास में भी योगदान देना चाहिए। वहीं सरकार और समाज का कर्तव्य है कि वे व्यापारियों को सम्मान, सुरक्षा और उचित नीतियाँ प्रदान करें।

यदि हम सभी मिलकर व्यापार को बढ़ावा देंगे, स्वदेशी उत्पादों को अपनाएंगे और ईमानदारी से कार्य करेंगे, तो निश्चित ही भारत एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनेगा।

मेरा संकल्प
मेरा संकल्प है कि मैं अपने कार्यों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करूँ, व्यापारियों के हितों की रक्षा करूँ और समाज के विकास में अपना योगदान देती रहूँ।


  धन्यवाद!
— श्रीमती प्राची पाण्डेय
राष्ट्रीय महासचिव
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल

हमारा मिशन

हमारा मिशन व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें एक मजबूत तथा सुरक्षित मंच प्रदान करना है, जहाँ वे अपनी समस्याओं को प्रभावी ढंग से रख सकें और उनका समाधान प्राप्त कर सकें। हम व्यापारियों को संगठित कर उनके हितों के लिए निरंतर कार्य करते हैं।

हमारी दृष्टि

हमारी दृष्टि एक ऐसे सशक्त और संगठित व्यापारिक समुदाय का निर्माण करना है, जहाँ सभी व्यापारी एकजुट होकर कार्य करें और अपने व्यवसाय को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएं। हम एक ऐसा वातावरण बनाना चाहते हैं जिसमें विश्वास, सहयोग और विकास की भावना हो।